बालों का झड़ना कैसे रोके ? How To Stop Hairl Fall ?


बाल झड़ना जड़ से कैसे रोके ? How To Stop Hair Fall ?


⇒ बाल झड़ने की समस्या लगभग हर व्यक्ति में बिल्कुल आम हो चुकी हैं । चाहे पुरुष हो या महिला बालों की यह खतरनाक समस्या सभी में तेजी से फैल रही हैं । 

⇒ इसका कारण गलत खान – पान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण, केमिकल वाले अलग – अलग शैंपू, और जीवन में कोई भी नियम न बनना इसके मुख्य कारण हैं । 

⇒ मगर एक अच्छी बात यह हैं  कि कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय अगर हमने अपना लिए तो बालों का झड़ना लगभग 70% तक आप बिल्कुल रोक सकते हैं । 

बाल तेजी से झड़ने के मुख्य कारण Hair Fall 

तेजी से बालों का झड़ने के कई मुख्य कारण हो सकतें हैं । जिनमें से यह कुछ सबसे प्रमुख हैं  

•  पोषण की ज्यादा मात्रा में कमी 

•  बहुत अधिक अधिक तनाव 

•  हार्मोन असंतुलन 

•  प्रदूषण और अधिक धूल 

•  केमिकल वाले शैम्पु और अलग तरह के तेल 

•  नींद पूरी न होना 

•  रोज जंक फूड का ज्यादा सेवन  

अगर : आपने इन सब कारणों को समय रहते नियंत्रित नही किया , तो आपके बाल तेजी से कमजोर हो सकतें हैं । और फिर शायद उनका झड़ना फिर आप कभी न रोक सकें । लेकन आपके उपाय हैं । इन्हे जड़ से खत्म करने का । 

एलोवेरा से बालों का पक्का इलाज Aloe Vera 

एलोवेरा जेल कैसे निकाले ?

⇒ एक ताजा एलोवेरा का पत्ता ले उसे धोकर बीच से काट ले । फिर उसके अंदर से एक चम्मच की मदद से उसका जेल निकाल ले ।

एलोवेरा लगाने का सही तरीका

⇒ निकाला हुआ जेल एक कटोरी में ले फिर इसे सीधे सकैल्प यानि बालों की जड़ों में लगाए । हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट बालों की जड़ों में मसाज करे ।

⇒ मतलब जेल पूरी तरह से आपकी जड़ों में चली जाए । और फिर उस जेल को कम से कम 30 से 40 मिनट अपने बालों में लगे रहने दे ।

⇒ इसके बाद आपको कोई भी हर्बल शैम्पु से इसे सही से धो ले ।

क्या आपको पता हैं एलोवेरा लगाने के फायदे ? 

• सबसे पहले तो यह आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता हैं ।

• डैड्रफ़ बिल्कुल कम हो जाता हैं ।

• सबसे अच्छा आपके बालों की सकैल्प  को ठंडक देता हैं ।

• बालों का झड़ना कुछ हइ दिनों में बिल्कुल कम हो जाता हैं ।

• बालों की तेजी से ग्रोथ बढ़ती हैं ।

इसे हफ्ते मे 2 से 3 बार इस्तेमाल करना चाहिए

मेथी दाना बालों के लिए वरदान Fenugreek   

मेथी दाना पाउडर हम कैसे बनाए ?

⇒ 2 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दे । सुबह उसे छानकर थोड़ा धूप में सूखा ले । सूखने के बाद मिक्सी मे बारीक पीसकर उसका पाउडर बना ले ।

⇒ वैसे आप दाना मेथी को इकठ्ठा धोकर भी रख सकते हैं । ताकि बार – बार आपको उसे सुखाना ना पड़े ।

मेथी दाना से हेयर पैक बनाने का सही तरीका 

⇒ 2 से 3 चम्मच मेथी पाउडर ले , इसमे थोड़ा पानी या दही मिलाकर इसका अच्छे से पेस्ट बनाए ।

⇒ फिर उस पेस्ट में एक चम्मच नारियल तेल भी मिला सकतें हैं । 

⇒ नारियल तेल भी सबसे शुद्ध और अच्छा माना गया हैं । 

मेथी दाना का पेस्ट बालों में लगाने का शि तरीका     

• मेथी दाना पेस्ट को सही से बालों की जड़ों में लगाए । पूरे स्केल्प पर अच्छे से फैलाएं । 

• 25 से 35 मिनट इसे ऐसे ही बालों में लगा छोड़ दे । 

• फिर हर्बल शैम्पु से  इसे आराम से धो ले । ध्यान रहे शैम्पु को बालों में ज्यादा रगड़ना नहीं हैं । 

• शैम्पु का इस्तेमाल सिर्फ बाल धोने के लिए करे बस । वह भी हल्का सा । 

मेथी दाना के सही फायदे      

• बालों का झड़ना बिल्कुल कम करता हैं । 

• नये बालों को उगाने में मदद करता हैं । 

• सबसे बड़ी बात बालों के गंदे किटाणुओ को मारता हैं , और उनको जड़ से खत्म करता हैं । 

• मेथी दाना बहुत कड़वा होता हैं , इसलिए यह बालों को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं । 

• डैड्रफ बिल्कुल कम होता हैं । बाल घने और लंबे होने शुरू हो जाते हैं । 

 इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए 

आपके लिए जरूरी सुझाव     

• हफ्ते सिर्फ 2 से तीन बार रात को तेल की मालिश जरूर करें । 

• प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले । 

• प्रोटीन और हरी सब्जियाँ जरूर खाएं । 

• दिमाग में तनाव बहुत कम रखे ।

• केमिकल वाले साबुन व शैम्पु दोनों से बचे ।       

निष्कर्ष Conclusion 

⇒ एलोवेरा और मेथी दाना यह सब शुद्ध और फायदेमंद माना गया हैं । इसके उपयोग से आपके बालों में 70% फायदा जरूर आ सकता हैं । 

⇒ इसके इस्तेमाल से हमेशा आपके बाल मजबूत, घने और स्वस्थ रहेंगे । 

⇒ और सबसे बड़ी बात इसे यह सब हमें आसानी से मिल जाता हैं ।

⇒ मगर लोग बाहरी दवाइयों का उपयोग करते हैं। केमिकल इस्तेमाल ज्यादा करते हैं हैं । जो हमें कभी नहीं करना चाहिए । 

⇒ हमें सिर्फ हर्बल चीजे ही इस्तेमाल करनी चाहिए ।   

नोट :- कोई भी उपाय करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह जरूर ले ।         

 

 

   

 

 

Leave a Comment