Blog

  • कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? जानिए इसके 10 लक्षण और बेहतर उपाय। Calcium Ki Kami Kaise Dur Karen?

    कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें? जानिए इसके 10 लक्षण और बेहतर उपाय। Calcium Ki Kami Kaise Dur Karen?

    Calcium Ki Kami Kaise Dur Karen? अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हैं, तो आप सही जगह पर हैं।

    कैल्शियम की कमी होने पर आपकी हड्डियां बहुत कमजोर हो सकती हैं? कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। 

    आजकल गलत खान-पान,की वह से लोगों में कैल्शियम की कमी बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है।

    शुरुआत में इसके लक्षण कम होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इन्हें सामान्य कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

    लेकिन अगर समय पर इस कमी पर ध्यान न दिया जाए, तो आगे चलकर हड्डियां बहुत कमजोर हो सकती हैं और छोटी-सी चोट में भी हमारे शरीर में फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ सकता है। 

    तो सबसे पहले जानते हैं कि कैल्शियम की कमी के 10 लक्षण क्या हैं और फिर जानेंगे कि इसे प्राकृतिक तरीके से जल्द से जल्द कैसे दूर किया जा सकता है।

    कैल्शियम की कमी के प्रमुख लक्षण। Calcium Ki Kami Kaise Dur Karen?

    1. हड्डियों में दर्द
    अगर बिना किसी बड़ी वजह के हड्डियों में दर्द रहता है, तो यह कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    2. दांत कमजोर होना
    दांत जल्दी खराब होना, दर्द होना या दांतों का कमजोर होना भी कैल्शियम की कमी से जुड़ा हो सकता है।

    3. मांसपेशियों में ऐंठन
    हाथ, पैर या शरीर की मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन या खिंचाव महसूस होना एक सामान्य लक्षण है।

    4. जल्दी थकान होना
    थोड़ा-सा काम करने के बाद भी कमजोरी और थकान महसूस होना कैल्शियम की कमी का संकेत हो सकता है।

    5. जोड़ों में ज्यादा दर्द
    घुटनों, कमर या कंधों में लगातार दर्द रहना भी कैल्शियम की कमी के कारण हो सकता है।

    6. नाखून बिल्कुल पतले होना व जल्दी टूटना
    अगर आपके नाखून पतले हो गए हैं या बार-बार टूट जाते हैं, तो शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।

    7. बालों का अधिक झड़ना
    बालों का लगातार झड़ना कई कारणों से हो सकता है, जिनमें कैल्शियम की कमी भी एक कारण हो सकती है।

    8. हाथ-पैरों में झनझनाहट 
    उंगलियों या पैरों में बार-बार झुनझुनी या सुन्नपन महसूस होना भी एक संकेत हो सकता है।

    9. बच्चों की हड्डियां कमजोर होना और उनकी हाइट न बढ़ना     
    बच्चों को पर्याप्त कैल्शियम न मिलने पर उनकी हड्डियों और दांतों का विकास प्रभावित हो सकता है।

    10. छोटी चोट में हड्डी टूट जाना
    अगर हल्की चोट में भी हड्डी टूट जाए, तो यह हड्डियों के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

    कैल्शियम की कमी क्यों होती है?

    – दूध और डेयरी उत्पात कम होना 

    – शरीर में विटामिन D की कमी होना 

    – सुबह की धूप में कम समय बिताना 

    – बढ़ती उम्र मे काम की टेंशन की वजह से समय पर न खाने की कमी   

    – जंक फूड या बाहर का ज्यादा खाना 

    – कुछ बीमारियों या हेवी दवाई ज्यादा खाना 

    कैल्शियम की कमी कैसे दूर करें?

    1. रोजाना सुबह-शाम दूध पिएं
    दूध कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। रोज 1–2 गिलास दूध पीने की कोशिश करें।

    2. दूध में मखाने डालकर खाएं
    सबसे पहले मखानों को देसी घी मे हल्का सेक ले। उसके बाद गर्म दूध में भुने हुए मखाने डालकर खाएं।

    दूध में मखाने खाने से शरीर को बहुत अच्छी मात्रा में कैल्शियम मिलता है। यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए अच्छा विकल्प है।

    3. दही जरूर खाएं
    दही में कैल्शियम के साथ अच्छे बैक्टीरिया भी होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद हैं।

    4. छाछ पिएं
    रोज एक गिलास छाछ पीने से शरीर को कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

    5. पनीर खाएं
    पनीर कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसे सीमित मात्रा में अपने भोजन में शामिल करें।

    6. सफेद तिल का सेवन करें
    सफेद तिल कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन्हें लड्डू, चटनी या सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है।

    7. तिल और गुड़ खाएं
    तिल और गुड़ से बने लड्डू खाने से हमारे शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं।

    8. हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
    पालक, मेथी, बथुआ और सरसों का साग कैल्शियम के अच्छे स्रोत माने जाते हैं।

    9. काजू और बादाम खाएं
    रोज 4–5 भीगे हुए काजू और बादाम दूध के साथ खाने से शरीर को कैल्शियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

    10. सोयाबीन 
    जो लोग दूध नहीं पीते, उनके लिए सोयाबीन अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

    11. धूप में जरूर बैठें
    अगर शरीर में विटामिन D की कमी होगी, तो कैल्शियम सही तरीके से काम नहीं कर पाएगा। इसलिए रोज सुबह की पहली धूप में 15–20 मिनट धूप जरूर लें।


    विटामिन B12 की कमी को कैसे दूर करें?  

    यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें↓ 

    विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें ? नसों के दर्द का इलाज । Vitamin B12 Deficiency Treatment Hindiwellness.com

    कैल्शियम की कमी से बचने के लिए जरूरी बातें

    – प्रतिदिन पौष्टिक और संतुलित भोजन करें। 

    – जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक कम पिएं। 

    – नियमित व्यायाम जरूर करें। 

    – ध्रूमपान और शराब से हमेशा बचे। 

    – पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। 

    – विटामिन D का हमेशा ध्यान रखें।         

    आपको कब और क्यों डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए?

    अगर कई दिनों से हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी या बार-बार हड्डी टूटने जैसी समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

    जरूरत पड़ने पर डॉक्टर कैल्शियम और विटामिन D की जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

    बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक कैल्शियम की दवा या सप्लीमेंट न लें।

    निष्कर्ष Conclusion

    कैल्शियम की कमी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

    सही समय पर इसके लक्षण पहचानकर अगर आप अपने खाने में दूध, दही, छाछ, दूध में मखाने, पनीर, सफेद तिल, तिल और गुड़, हरी पत्तेदार सब्जियां और काजू व बादाम जैसी चीजें शामिल करते हैं, तो शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल सकता है।

    साथ ही रोज कुछ समय धूप में बैठना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी बहुत जरूरी है।

    महत्वपूर्ण बात

    यह पोस्ट केवल सामान्य जानकारी के लिए है। अगर आपको लंबे समय से कोई परेशानी है या कैल्शियम की कमी का संदेह है, तो सही जांच और इलाज के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

  • विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें? नसों के दर्द का इलाज। Vitamin B12 Ki Kami Kaise Dur Karen?

    विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें? नसों के दर्द का इलाज। Vitamin B12 Ki Kami Kaise Dur Karen?


    Vitamin B12 Ki Kami Kaise Dur Karen? और इसके क्या लक्षण हैं? नसों का दर्द क्या हैं ?

    हाथों व पैरों की नसों में इतना दर्द कि, खासकर महिला घर का कुछ भी काम करे तो अचानक नसों मे दर्द हो उठता हैं । 

    B12 की कमी के कारण शरीर में कमजोरी , थकान और नसों में दर्द जैसी समस्याएं होने लगती है । 

    इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इतना काम , इतनी टेंशन , और घर के इतने ज्यादा काम की वजह से खासकर महिलाये सही ढंग से खुद का खाना तक भी नहीं खा पाती । 

    कितने ही लोग तो शायद लगभग बाहर का ही खाते हैं । तो सही प्रोटीन या मिनरल्स उन्हे कैसे मिलेंगे ।

    Vitamin B12 की कमी बहुत आम समस्या बन चुकी है। यह कमी सीधे हमारी नसों (Nerves), दिमाग और खून पर असर डालती है। 

    अगर समय पर ध्यान ना दिया जाए तो यह समस्या बढ़ सकती है । 

    विटामिन B12 किस कमी के कारण होता है ? Vitamin B12 Ki Kami Kaise Dur Karen

    – बाहर का जंक फूड ज्यादा खाना यह सब आपको कम करना होगा ।  

    – हरी सब्जियां नहीं खा पाना – जो हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं । हरी सब्जी से ही हमें सबसे ज्यादा Vitamins मिलते हैं । 

    – भोजन देर से करना Vitamin B12 की कमी का सबसे मुख्य कारण होता हैं ।

    – शायद आपको पता नहीं कि एक टाइम भी खाना लेट करने पर हमारे शरीर को कितना नुकसान होता हैं  

    – दूध , दही , या पनीर का इस्तेमाल कम करना । 

    Vitamin B12 की कमी को  दूर करने के लिए घरेलू उपाय 

    – मांसाहारी : मछली , चिकन , और मांस में  Vitamin B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं । अंडे , विशेष अंडे की जर्दी , B12 की कमी पूरा करता हैं । 

    – शाकाहारी : ज्यादा मात्रा में हरी सब्जी ले । 

    – काले चने रात में धोकर भिगोए और सुबह उनका पानी पिए व उन चनो को सही मात्रा में खा ले । 

    – दूध , दही , या पनीर का इस्तेमाल ज्यादा करें । यह आपके शरीर की नसों को भारी मात्रा में स्वस्थ बना देगा । 

    – सही समय पर आपको भोजन करना हैं व बाहर का जंक फूड बिल्कुल नहीं खाना 

    – अगर आप यह सब समय पर खाएंगे तो मानिए 15 से 20 दिनों में आपकी नसों की ताकत का आपको खुद अंदाजा हो जाएगा   

    Vitamin B12 की कमी के लक्षण क्या हैं ? (Symptoms)

    – शरीर में ज्यादा थकान और कमजोरी–   

    – हर समय चक्कर अना सुबह उठने के बाद भी कमजोरी के कारण नींद आना  

    याददाश्त कमजोर होना। चलने में असंतुलन

    – एडी (Heel ) में दर्द होना । खड़े होने में दिक्कत होना । 

    – पैर की पिंडली  ( Calf musceles )  की नसों में दर्द । 

    – कई महिला दर्द की वजह से रात को पैर की पिंडली पर रुमाल या कोई रस्सी जैसी चीज बाँधकर सोती हैं  

    – गर्दन ( Neck ) के पास नसों में चुभन या  दर्द

    – हाथ और पैरों की उंगलियों में झनझनाहट और दर्द

    – पीठ और कमर में नसों का खिंचाव या दर्द

    – यह सभी संकेत बताते हैं कि शरीर में Vitamin B12 या न्यूरो विटामिन की कमी हो सकती है।


     

    Also Read This Post  ↓↓ बालों का झड़ना रोके 

    बालों का झड़ना कैसे रोके ? How To Stop Hairl Fall ? Hindiwellness.com


    Vitamin B12 नसों के दर्द के लिए सही दवा (Medicines & Supplements) 

    1. Neurobion Forte Tablets → यह टेबलेट Vitamin B1 , B6 और B12 की कमी को पूरा करता हैं । इससे नसों की समस्या और थकान व कमजोरी में आराम मिलता हैं । 

    2. Methylcobalamin Tablets   यह टेबलेट Vitamin B12 की कमी को पूरा करता है और नसों की कमजोरी को ठीक करता  है। 

    3. Nurokind-OD Tablets → इससे Vitamin B12 की कमी , नसों का दर्द और हाथ व पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याओं दूर होती हैं 

    4. Mecobalamin Tablets →  ( मेकोबालामिन ) इस टेबलेट से Vitamin B12 की कमी हाथ पैरों में झनझनाहट और नसों में दर्द , कमजोरी जैसी समस्या को दूर करती हैं  

    आपकी जीवन शैली में सुधार करें ( Lifestyle Changes )  

    – रोजाना 7 -8 घंटे की नींद जरूर लें – तनाव कम करें 

    हल्की एक्सरसाइज और योग कम से कम रोज आधा घंटा जरूर करें ।  

    – ज्यादा पानी पियें – जंक फूड, बाहर के भोजन से बचे

    – हरी सब्जियां व दूध,दही,पनीर,जूस का अधिक सेवन करें   

    महत्वपूर्ण बात ↓

    Vitamin B12 की कमी एक गंभीर समस्या हो सकती है अगर इसे नजर अंदाज किया जाए। यह नसों में दर्द , कमजोरी और शरीर के कई हिस्सों में परेशानी पैदा कर सकती है ।

    सही दवाईयां जैसे 1. ” Neurobion Forte Tablets – Methylcobalamin Tablets – Nurokind-OD Tablets – Mecobalamin Tablets ” जैसी दवाई आप लोग अपनाकर Vitamin B12 की कमी को काफी हद तक ठीक कर सकतें है। Vitamin B12 Deficiency Treatment 

    ⚠️ किसी भी दवा का उपयोग करने से पहले आप डाक्टर की सलाह जरूर लें । यह आपके लिए बेहद जरूरी हैं । और डॉक्टर की सलाह से आप जल्दी ठीक हो सकतें हैं । 

     

  • बालों का झड़ना कैसे रोके? बाल झड़ने के कारण और उपाय l Balon Ka Jhadna Kaise Roke?

    बालों का झड़ना कैसे रोके? बाल झड़ने के कारण और उपाय l Balon Ka Jhadna Kaise Roke?


     Balon Ka Jhadna Kaise Roke? बाल झड़ने की समस्या लगभग हर व्यक्ति में बिल्कुल आम हो चुकी हैं ।

    चाहे पुरुष हो या महिला बालों की यह खतरनाक समस्या सभी में बहुत तेजी से फैल रही हैं ।

    बिना बालों के लगभग जीवन ही बेकार लगता है 

    इसका कारण गलत खान – पान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण, केमिकल वाले अलग – अलग शैंपू, और जीवन में कोई भी नियम न बनना इसके मुख्य कारण हैं । 

    मगर एक अच्छी बात यह हैं, कि कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय अगर हमने अपना लिए तो बालों का झड़ना लगभग 70% तक आप बिल्कुल रोक सकते हैं । 

    बाल तेजी से झड़ने के मुख्य कारण । Balon Ka Jhadna Kaise Roke?

    〈 तेजी से बाल झड़ने के कुछ मुख्य कारण 〉 

    •  पोषण की ज्यादा मात्रा में कमी 

    •  बहुत अधिक अधिक तनाव 

    •  हार्मोन असंतुलन 

    •  प्रदूषण और अधिक धूल 

    •  केमिकल वाले शैम्पु और अलग तरह के तेल 

    •  नींद पूरी न होना 

    •  रोज जंक फूड का ज्यादा सेवन  

    अगर : आपने इन सब कारणों को समय रहते नियंत्रित नही किया , तो आपके बाल तेजी से कमजोर हो सकतें हैं । और फिर शायद उनका झड़ना फिर आप कभी न रोक सकें । लेकन आपके उपाय हैं । इन्हे जड़ से खत्म करने का । 

    एलोवेरा से बालों का पक्का इलाज ( Aloe Vera )

    एलोवेरा जेल कैसे निकाले ?

    एक ताजा एलोवेरा का पत्ता ले उसे धोकर बीच से काट ले । फिर उसके अंदर से एक चम्मच की मदद से उसका जेल निकाल ले ।

    〈 एलोवेरा लगाने का सही तरीका 〉

    निकाला हुआ जेल एक कटोरी में ले फिर इसे सीधे सकैल्प यानि बालों की जड़ों में लगाए । हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट बालों की जड़ों में मसाज करे ।

    मतलब जेल पूरी तरह से आपकी जड़ों में चली जाए । और फिर उस जेल को कम से कम 30 से 40 मिनट अपने बालों में लगे रहने दे ।

    इसके बाद आपको कोई भी हर्बल शैम्पु से इसे सही से धो ले ।

    क्या आपको पता हैं एलोवेरा लगाने के फायदे ? 

    • सबसे पहले तो यह आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता हैं ।

    • डैड्रफ़ बिल्कुल कम हो जाता हैं ।

    • सबसे अच्छा आपके बालों की सकैल्प  को ठंडक देता हैं ।

    • बालों का झड़ना कुछ हइ दिनों में बिल्कुल कम हो जाता हैं ।

    • बालों की तेजी से ग्रोथ बढ़ती हैं ।

    इसे हफ्ते मे 2 से 3 बार इस्तेमाल करना चाहिए

    मेथी दाना और आंवला बालों के लिए वरदान ( Fenugreek & Amla Powder )  

    〈 इन दोनों का पाउडर हम कैसे बनाए ? 〉

    2 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दे । सुबह उसे छानकर थोड़ा धूप में सूखा ले । सूखने के बाद मिक्सी मे बारीक पीसकर उसका पाउडर बना ले ।

    वैसे आप दाना मेथी को इकठ्ठा धोकर भी रख सकते हैं । ताकि बार – बार आपको उसे सुखाना ना पड़े ।

    वहीं आंवला का शुद्ध पाउडर आपको बना हुआ बजार से ही मिल जाएगा ।   

    मेथी दाना और आंवला पाउडर से हेयर पैक बनाने का सही तरीका 

    2 से 3 चम्मच मेथी पाउडर ले , और 1 से 2 चम्मच आंवला पाउडर ले । 

    इसमे थोड़ा पानी या दही मिलाकर इसका अच्छे से पेस्ट बनाए ।

    फिर उस पेस्ट में एक चम्मच नारियल तेल भी मिला ले । 

    नारियल तेल भी सबसे शुद्ध और अच्छा माना गया हैं । यह आमरे बालों के लिए वरदान हैं । 

    यह सब मिलाने के बाद बन गया हमारा हेयर पेस्ट ।  

    मेथी दान पाउडर + आंवला पाउडर + दही + नारियल तेल 

    मेथी पाउडर, आंवला पाउडर, पेस्ट लगाने  का सही तरीका     

    • यह हेयर पेस्ट बालों की जड़ों में लगाए । पूरे स्केल्प पर अच्छे से फैलाएं । 

    • 25 से 35 मिनट इसे ऐसे ही बालों में लगा छोड़ दे । 

    • फिर हर्बल शैम्पु से  इसे आराम से धो ले । ध्यान रहे शैम्पु को बालों में ज्यादा रगड़ना नहीं हैं । 

    • शैम्पु का इस्तेमाल सिर्फ बाल धोने के लिए करे बस । वह भी हल्का सा । 

    मेथी पाउडर, आंवला पाउडर के चमत्कारी फायदे 

    • बालों का झड़ना बिल्कुल कम करता हैं । 

    • नये बालों को उगाने में मदद करता हैं । 

    • सबसे बड़ी बात बालों के गंदे किटाणुओ को मारता हैं , और उनको जड़ से खत्म करता हैं । 

    • मेथी दाना बहुत कड़वा होता हैं , इसलिए यह बालों को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं । 

    • आंवला हमारे बालों के लिए वरदान हैं । यह हमारे  बालों को मोटा और घना करने में बहुत फायदेमंद हैं । 

    • इन चारों के हेयर पेस्ट से डैड्रफ बिल्कुल कम होता हैं । बाल घने और लंबे होने शुरू हो जाते हैं । 

     इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए 


    विटामिन B12 नसों का दर्द कैसे ठीक करें ?

    यह पोस्ट भी पढ़ें ↓ 

    विटामिन B12 की कमी कैसे दूर करें ? नसों के दर्द का इलाज । Vitamin B12 Deficiency Treatment Hindiwellness.com


    आपके लिए जरूरी सुझाव     

    • हफ्ते सिर्फ 2 से तीन बार रात को तेल की मालिश जरूर करें । 

    • प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले । 

    • प्रोटीन और हरी सब्जियाँ जरूर खाएं । 

    • दिमाग में तनाव बहुत कम रखे ।

    • केमिकल वाले साबुन व शैम्पु दोनों से बचे ।       

    निष्कर्ष Conclusion 

    एलोवेरा और मेथी दाना यह सब शुद्ध और फायदेमंद माना गया हैं । इसके उपयोग से आपके बालों में 70% फायदा जरूर आ सकता हैं । 

    इसके इस्तेमाल से हमेशा आपके बाल मजबूत, घने और स्वस्थ रहेंगे । 

    और सबसे बड़ी बात इसे यह सब हमें आसानी से मिल जाता हैं ।

    मगर लोग बाहरी दवाइयों का उपयोग करते हैं। केमिकल इस्तेमाल ज्यादा करते हैं हैं । जो हमें कभी नहीं करना चाहिए । 

    हमें सिर्फ हर्बल चीजे ही इस्तेमाल करनी चाहिए ।   

    ⚠️नोट : कोई भी उपाय करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह जरूर ले ।