Balon Ka Jhadna Kaise Roke? बाल झड़ने की समस्या लगभग हर व्यक्ति में बिल्कुल आम हो चुकी हैं ।
चाहे पुरुष हो या महिला बालों की यह खतरनाक समस्या सभी में बहुत तेजी से फैल रही हैं ।
बिना बालों के लगभग जीवन ही बेकार लगता है
इसका कारण गलत खान – पान, बढ़ता तनाव, प्रदूषण, केमिकल वाले अलग – अलग शैंपू, और जीवन में कोई भी नियम न बनना इसके मुख्य कारण हैं ।
मगर एक अच्छी बात यह हैं, कि कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय अगर हमने अपना लिए तो बालों का झड़ना लगभग 70% तक आप बिल्कुल रोक सकते हैं ।
बाल तेजी से झड़ने के मुख्य कारण । Balon Ka Jhadna Kaise Roke?
〈 तेजी से बाल झड़ने के कुछ मुख्य कारण 〉
• पोषण की ज्यादा मात्रा में कमी
• बहुत अधिक अधिक तनाव
• हार्मोन असंतुलन
• प्रदूषण और अधिक धूल
• केमिकल वाले शैम्पु और अलग तरह के तेल
• नींद पूरी न होना
• रोज जंक फूड का ज्यादा सेवन
अगर : आपने इन सब कारणों को समय रहते नियंत्रित नही किया , तो आपके बाल तेजी से कमजोर हो सकतें हैं । और फिर शायद उनका झड़ना फिर आप कभी न रोक सकें । लेकन आपके उपाय हैं । इन्हे जड़ से खत्म करने का ।
एलोवेरा से बालों का पक्का इलाज ( Aloe Vera )
एलोवेरा जेल कैसे निकाले ?
एक ताजा एलोवेरा का पत्ता ले उसे धोकर बीच से काट ले । फिर उसके अंदर से एक चम्मच की मदद से उसका जेल निकाल ले ।
〈 एलोवेरा लगाने का सही तरीका 〉
निकाला हुआ जेल एक कटोरी में ले फिर इसे सीधे सकैल्प यानि बालों की जड़ों में लगाए । हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट बालों की जड़ों में मसाज करे ।
मतलब जेल पूरी तरह से आपकी जड़ों में चली जाए । और फिर उस जेल को कम से कम 30 से 40 मिनट अपने बालों में लगे रहने दे ।
इसके बाद आपको कोई भी हर्बल शैम्पु से इसे सही से धो ले ।
क्या आपको पता हैं एलोवेरा लगाने के फायदे ?
• सबसे पहले तो यह आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाता हैं ।
• डैड्रफ़ बिल्कुल कम हो जाता हैं ।
• सबसे अच्छा आपके बालों की सकैल्प को ठंडक देता हैं ।
• बालों का झड़ना कुछ हइ दिनों में बिल्कुल कम हो जाता हैं ।
• बालों की तेजी से ग्रोथ बढ़ती हैं ।
इसे हफ्ते मे 2 से 3 बार इस्तेमाल करना चाहिए
मेथी दाना और आंवला बालों के लिए वरदान ( Fenugreek & Amla Powder )
〈 इन दोनों का पाउडर हम कैसे बनाए ? 〉
2 चम्मच मेथी दाना रातभर पानी में भिगो दे । सुबह उसे छानकर थोड़ा धूप में सूखा ले । सूखने के बाद मिक्सी मे बारीक पीसकर उसका पाउडर बना ले ।
वैसे आप दाना मेथी को इकठ्ठा धोकर भी रख सकते हैं । ताकि बार – बार आपको उसे सुखाना ना पड़े ।
वहीं आंवला का शुद्ध पाउडर आपको बना हुआ बजार से ही मिल जाएगा ।
मेथी दाना और आंवला पाउडर से हेयर पैक बनाने का सही तरीका
2 से 3 चम्मच मेथी पाउडर ले , और 1 से 2 चम्मच आंवला पाउडर ले ।
इसमे थोड़ा पानी या दही मिलाकर इसका अच्छे से पेस्ट बनाए ।
फिर उस पेस्ट में एक चम्मच नारियल तेल भी मिला ले ।
नारियल तेल भी सबसे शुद्ध और अच्छा माना गया हैं । यह आमरे बालों के लिए वरदान हैं ।
यह सब मिलाने के बाद बन गया हमारा हेयर पेस्ट ।
मेथी दान पाउडर + आंवला पाउडर + दही + नारियल तेल
मेथी पाउडर, आंवला पाउडर, पेस्ट लगाने का सही तरीका
• यह हेयर पेस्ट बालों की जड़ों में लगाए । पूरे स्केल्प पर अच्छे से फैलाएं ।
• 25 से 35 मिनट इसे ऐसे ही बालों में लगा छोड़ दे ।
• फिर हर्बल शैम्पु से इसे आराम से धो ले । ध्यान रहे शैम्पु को बालों में ज्यादा रगड़ना नहीं हैं ।
• शैम्पु का इस्तेमाल सिर्फ बाल धोने के लिए करे बस । वह भी हल्का सा ।
मेथी पाउडर, आंवला पाउडर के चमत्कारी फायदे
• बालों का झड़ना बिल्कुल कम करता हैं ।
• नये बालों को उगाने में मदद करता हैं ।
• सबसे बड़ी बात बालों के गंदे किटाणुओ को मारता हैं , और उनको जड़ से खत्म करता हैं ।
• मेथी दाना बहुत कड़वा होता हैं , इसलिए यह बालों को सुरक्षित रखने में सक्षम हैं ।
• आंवला हमारे बालों के लिए वरदान हैं । यह हमारे बालों को मोटा और घना करने में बहुत फायदेमंद हैं ।
• इन चारों के हेयर पेस्ट से डैड्रफ बिल्कुल कम होता हैं । बाल घने और लंबे होने शुरू हो जाते हैं ।
इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना चाहिए
विटामिन B12 नसों का दर्द कैसे ठीक करें ?
यह पोस्ट भी पढ़ें ↓
आपके लिए जरूरी सुझाव
• हफ्ते सिर्फ 2 से तीन बार रात को तेल की मालिश जरूर करें ।
• प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद जरूर ले ।
• प्रोटीन और हरी सब्जियाँ जरूर खाएं ।
• दिमाग में तनाव बहुत कम रखे ।
• केमिकल वाले साबुन व शैम्पु दोनों से बचे ।
निष्कर्ष Conclusion
एलोवेरा और मेथी दाना यह सब शुद्ध और फायदेमंद माना गया हैं । इसके उपयोग से आपके बालों में 70% फायदा जरूर आ सकता हैं ।
इसके इस्तेमाल से हमेशा आपके बाल मजबूत, घने और स्वस्थ रहेंगे ।
और सबसे बड़ी बात इसे यह सब हमें आसानी से मिल जाता हैं ।
मगर लोग बाहरी दवाइयों का उपयोग करते हैं। केमिकल इस्तेमाल ज्यादा करते हैं हैं । जो हमें कभी नहीं करना चाहिए ।
हमें सिर्फ हर्बल चीजे ही इस्तेमाल करनी चाहिए ।
⚠️नोट : कोई भी उपाय करने से पहले अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह जरूर ले ।


Leave a Reply